फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   baalakaal mein shreeraam kee bhakti mein leen ho gae the tulasee: raamabhadraachaary

बालकाल में श्रीराम की भक्ति में लीन हो गए थे तुलसी: रामभद्राचार्य

Mon, 27 Jul 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
baalakaal mein shreeraam kee bhakti mein leen ho gae the tulasee: raamabhadraachaary
गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद नमन करते राजापुर के डॉ. स - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। श्रीरामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती सोमवार को सादगी से मनाई गई। जन्म स्थली राजापुर सहित धर्मनगरी के मठों, मंदिरों सहित कई जगह आयोजन हुए। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। अमोद वन स्थित तुलसी पीठ परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कार्यक्रम हुए। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि तुलसीदास का जन्म राजापुर में हुआ था। वह बालकाल में ही भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन हो गए थे। आज का दिन गौरवशाली है।
विज्ञापन

तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर के तुलसी स्मारक पर कई आयोजन हुए। मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। विधि विधान से पूजा पाठ हुआ। धर्मनगरी के कामदगिरी प्रमुखद्वार के संत मदनदास ने तुलसीदास को महान बताया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल विश्वकर्मा, तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, डॉ. संतोष मिश्रा, शिवपूजन गुप्ता, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रघुवीर मिश्र, राधेश्याम सोनी, भरत जायसवाल व थानाध्यक्ष अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। वृंदावन के संत रामदास महराज ने नवदिवसीय रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया था। समापन तुलसी जयंती पर हुआ। खोही प्रतिनिधि के अनुसार जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने तुलसी दास के कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर युवराज आचार्य रामचंद्र, जगद्गुरु दिव्यांग विश्वविद्यालय के पीआरओ एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया
धर्मनगरी की तुलसी गुफा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि ऐसे मनीषी ने धरती पर जन्म लिया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने रामघाट पहुंचकर गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति की पूजा कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवनदास, ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। निमोही अखाड़ा, कामदगिरी प्रमुखद्वार, पंजाबी आश्रम,रघुवीर मंदिर आदि स्थान पर तुलसी जयंती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से भव्य कार्यक्रम न होने पर चिंता जताई
राजापुर में कई सालों से भव्य कार्यक्रम न होने से समाज सेवियों ने चिंता जताई। कहा कि तुलसी जयंती पर ऐतिहासिक आयोजन किए जाएं। जन भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed