फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ayush, the doctor who went missing after posting a suicide note on his WhatsApp status, has been found.

Chitrakoot News: व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगा लापता आयुष डॉक्टर मिला

Mon, 12 Oct 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ayush, the doctor who went missing after posting a suicide note on his WhatsApp status, has been found.
चित्रकूट। मानिकपुर के बगदरी पीएचसी में तैनात आयुष डॉक्टर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाकर मोबाइल बंद कर लिया और लापता हो गया। स्टेटस देखकर विभाग में हड़कंप मच गया। चित्रकूट पुलिस की सूचना पर सतना पुलिस ने डॉक्टर को जंक्शन से सकुशल ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

डॉ. आशु प्रकाश ने रविवार को स्टेटस पर लिखा था कि वह आत्महत्या कर रहा है, उस पर किसी का दबाव नहीं है और उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। निजी कारणों से वह सतना रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने जा रहा है। पत्र में उसने पिता बृजभान सिंह, मां विमला देवी, पत्नी आशी सिंह समेत परिवार को परेशान न करने की अपील की थी। अंत में नवरात्र के प्रथम दिन भगवान के चरणों में जाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह स्टाफ ने स्टेटस देखा तो फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। कर्मचारियों ने सीएमओ को सूचना दी। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने एसपी अरुण कुमार सिंह से मदद मांगी। एसपी ने सतना एसपी से संपर्क किया। सर्विलांस और फोटो के आधार पर सतना पुलिस ने जंक्शन के पास से डॉक्टर को ढूंढ निकाला। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है, निजी कारणों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed