फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ayush murder case: Jhansi forensic team collects evidence of encounter

आयुष हत्याकांड: झांसी की फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के जुटाए साक्ष्य

Sat, 21 Mar 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ayush murder case: Jhansi forensic team collects evidence of encounter
बरगढ़ (चित्रकूट)। कपड़ा कारोबारी के बेटे आयुष केसरवानी हत्याकांड मामले में हुई मुठभेड़ की जांच करने के लिए शनिवार शाम को झांसी से एक फॉरेंसिक टीम आई। घटनास्थल पर वारदात का फिर से अपराध दृश्य दोहरा कर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बीते 22 जनवरी की रात को आयुष केसरवानी (13) का अपहरण कर प्रयागराज निवासी इरफान अंसारी और साहिब इमाम उर्फ कल्लू ने उसकी हत्या कर दी थी। शव को शौचालय में बने पानी के हौज के नीचे छिपाया गया था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कल्लू मारा गया था, जबकि इरफान के पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के उपरांत जेल भेजा गया। पीड़ित आयुष के पिता अशोक केसरवानी परिजनों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिल चुके हैं। मामले की मजिस्ट्रेट जांच एसडीएम मऊ कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम को झांसी से आई टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। जहां घटना और मुठभेड़ से संबंधित साक्ष्य जुटाकर टीम लौट गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम के आगमन और घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने की पुष्टि की है। बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर घटना का फिर से दृश्य बनाया। टीम ने इस दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed