फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Attack on police team that went to stop illegal mining

Chitrakoot News: अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला

Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team that went to stop illegal mining
चित्रकूट। मऊ थाना अंतर्गत मिट्टी का अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ भी खनन करा रहे लोगों ने अभद्रता की। पुलिस टीम नेे दो आरोपियों को एक जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी मौके से भाग निकले। पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के पूरब पताई गांव में सोमवार की रात्रि को सड़क किनारे अवैध रूप से मिट्टी खनन करने की सूचना पर उप निरीक्षक रामकृत यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने खनन कार्य रोकने के लिए कहा। पुलिस को देखते ही खनन कार्य स्थल पर मौजूद लोगों ने दरोगा व एक सिपाही को पकड़कर मारपीट करने लगे। यह देखकर अन्य पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी। इसी बीच सूचना पर नायब तहसीदार मऊ विवेक कुमार भी पहुंंच गए। उनके साथ भी अभद्रता कर आरोपियों ने गाली गलौज की। मौके पर अफरा तफरी मच गई। यहां तक कि पुलिस टीम के सदस्य खुद को बचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर उप निरीक्षक इंद्रजीत गौतम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस बल को देखते ही आरोपी भागने लगे इस पर पुलिस कर्मियों ने दौडकर मारपीट व गाली गलौज करने वाले दो युवक मऊ थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी जगदीश व प्रयागराज जिले के थाना लालापुर देराबरी गांव निवासी नीरज कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से शिवकुमार, रामकुमार व तेजराम भागने में सफल रहे। पुलिस टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन व टैक्टर ट्राली भी बरामद की है। मऊ के प्रभारी थानाध्यक्ष अभयराज सिंह ने बताया कि भागे तीनों की तलाश की जा रही है। तीनों मऊ के आसपास के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed