{"_id":"6116afc68ebc3ee53641d984","slug":"arun-pathak-proved-to-be-a-better-policing-officer-chitrakoot-news-knp6461028147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर पुलिसिंग के अफसर साबित हुए अरुण पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर पुलिसिंग के अफसर साबित हुए अरुण पाठक
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट विवेचना का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले इंस्पेक्टर अरू?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट का नाम देश मे एक बार फिर रोशन हुआ है। जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जिले में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे। वे देश से चुने गए 152 पुलिस अधिकारियों में शामिल हुए हैं। बेहतर पुलिसिंग और काबिल अफसर माने जाते हैं। साथ ही अब तक 70 से अधिक किताबें बेहतर पुलिसिंग से संबंधित लिख चुके हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार पाठक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट विवेचना को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। निश्चित ही प्रदेश और जिले के पुलिस विभाग, प्रशासन के लिए गर्व की बात है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने भी उन्हें बधाई दी है। इंस्पेक्टर अरुण पाठक मूूल रूप से आजमगढ़ जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत पठखौली गांव के रहने वाले है। उन्होंने अब तक 70 पुस्तकें लिखी हैं। जिसमें पुलिस विभाग और उससे जुडे़ कानून की 30 पुस्तकें और पापुलर साइंस की 40 पुस्तकें हैं।
मिल चुके पुरस्कार
- विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 2005, 08 और 13 में राज पुरस्कार,
- मध्यप्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2009में अनुसृजन सम्मान
- तुरशभनपाल पाठक विज्ञान लेखन पुरस्कार
- प्रो लक्ष्मण प्रसाद स्मृति पुरस्कार
- विज्ञान परिषदकी ओर शताब्दी सम्मान
विज्ञापन
मिल चुके पुरस्कार
- विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 2005, 08 और 13 में राज पुरस्कार,
- मध्यप्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2009में अनुसृजन सम्मान
- तुरशभनपाल पाठक विज्ञान लेखन पुरस्कार
- प्रो लक्ष्मण प्रसाद स्मृति पुरस्कार
- विज्ञान परिषदकी ओर शताब्दी सम्मान