Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ARTO and driver attacked

Chitrakoot News: एआरटीओ और चालक पर हमला

Tue, 19 Mar 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
ARTO and driver attacked
चित्रकूट। ओवरलोड खनिज सामग्री लदे वाहनों की जांच के दौरान कार सवार युवकों ने एआरटीओ और उनके चालक पर हमला कर दिया। हमले से घायल एआरटीओ और चालक ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। एआरटीओ की तहरीर पर विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ विवेक शुक्ला ने बताया कि चालक दिलीप कुमार के साथ राजापुर के यमुना पुल के पास ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। गंगा धर्मकांटा से बालू लदे दो ट्रक कौशांबी की ओर जाने के लिए निकले तो एआरटीओ ने रोककर जांच शुरू की। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड़िंग मिलने पर कागजात की जांच की। सही कागजात न मिलने पर दोनों चालकों को नीचे उतारा। इसी बीच दो कार से लगभग 10 युवक आए। बिना कुछ कहे उन पर हमला कर दिया। इससे एआरटीओ और उनके चालक को चोट आई। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

वर्जन
एआरटीओ विवेक कुमार ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को पूरा करने व शिकायतों के आधार पर वह रात में जांच कर रहे थे। राजापुर यमुना पुल के पास बालू लदे ओवरलोड बिना नंबर ट्रक को रोका तो पहले चालक ने नहीं रोका। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक रोका गया। इसके बाद वह खुद धर्मकांटा पर ले जाकर तौल कराई तो ओवरलोडिंग मिली। कागज मांगे तो दो वाहनों से कई लोग आए और गाली देते हुए उन पर हमला कर दिया। बचाने आए चालक को भी पीटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। खास चोट नहीं आई है। तहरीर पर बेराउर निवासी विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रवि सिंह, रोहित, सरधुआ निवासी ऋषभ कुमार व कुसैली निवासी राहुल नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ सरकार के काम में बाधा, मारपीट, गाली गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


इनसेट
मोटी रकम न मिलने पर एआरटीओ ने की कार्रवाई : रवि
एआरटीओ पर हमले में नामजद विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर नहीं थे। आरोप लगाया कि मोटी रकम न मिलने पर एआरटीओ ने यह कार्रवाई की है। एक माह पूर्व भी उनके परिजनों के ट्रकों को पकड़कर इंट्री शुल्क लिया था। इस मामले में निष्पक्षता से जांच कराई जाए। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed