फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Artists mesmerized people in Dhanush Yagya Leela

Chitrakoot News: धनुष यज्ञ लीला में कलाकारों ने मोहा

Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Artists mesmerized people in Dhanush Yagya Leela
राजापुर (चित्रकूट )। कस्बे के रामलीला भवन में रविवार रात धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। बाहरी कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया
विज्ञापन

लीला में दिखाया गया कि राजा जनक ने प्रण लिया कि जो भी भगवान शिव के धनुष को तोड़ेगा, उसी से पुत्री सीता का विवाह करेंगे। स्वयंवर में भाग लेने दूर-दूर से राजा आए, लेकिन कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका। अंत में भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को तोड़ दिया। इस पर सीता जी ने श्रीराम को जयमाला पहनाई।


इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ, जिसमें वीरता, धर्म और मर्यादा पर सारगर्भित संवाद हुए। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजीव मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सोमनाथ अग्रवाल, सुनील मिश्रा, राजकुमार, श्रीकृष्ण अग्रवाल, राधेश्याम सोनी, रामनरेश द्विवेदी, अशोक मिश्रा, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed