फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Arrested three members of hijacked gangster gang

अपहरण के पूर्व डाकू बबुली गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 12 Jun 2018 11:08 PM IST
अपहरण के पूर्व डाकू बबुली गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
अपहरण के पूर्व डाकू बबुली गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार Updated Tue, 12 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Arrested three members of hijacked gangster gang
g - फोटो : अमर उजाला
अपहरण के पूर्व डाकू बबुली गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन



चित्रकूट। साढे पांच लाख के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने व्यापारी के अपहरण की घटना को अंजाम देने से पहले दबोच लिया है। इनके कब्जे से तमंचा कारतूस चाकू व नगदी बरामद हुई है। पकड़े गये सदस्यों में डाकू बबुली कोल की मौसी का लड़का भी शामिल है। यह सब सतना मप्र के एक पान व्यापारी का अपहरण करने के लिए मंगलवार को तड़के सतना बस स्टैंड पहुंचे थे।
जिले के  कई क्षेत्रों में कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग का आतंक है। गैंग अक्सर जिले के सीमावर्ती मप्र इलाके के कई थानाक्षेत्रों में वारदात को अंजाम दे चुका है। हाल ही में तेेंदूपत्ता तोड़ान के दौरान फड़मुंशियों को धमकाकर लाखों रुपये वसूले थे। अब सतना शहर के अंदर से एक नामी पान व्यापारी का अपहरण कर लाखों रुपये फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस अधीक्षक सतना राजेश हिंगड़कर ने मंगलवार को बताया कि व्यापारी के अपहरण की योजना की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसमें दो टीेमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई गई। मंगलवार तड़के सतना बस स्टैंड के पास मारकुंडी थाना क्षेत्र के डोडामाफी निवासी राजेश कोल पुत्र कामता धारकुंडी थानाक्षेत्र वीरपुर निवासी छोटू उर्फ नारायण गुप्ता और कोलगवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी विनय सेन को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से तमंचा कारतूस, चाकू तीन मोबाइल व साढे़ चार हजार रुपये बरामद किये गये हैं। तीनों में राजेश डाकू बबुली कोल की मौसी का लड़का है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह तीनों आपस में दोस्त भी हैं। तीनों पूना की एक मारवल कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ माह पूर्व नौकरी छोड़कर तीनों यही रहने लगे। राजेश के माध्यम से छोटू व विनय पंद्रह दिन पूर्व डाकू बबुली कोल व लवलेश से जंगल में मिले थे। तीनों ने बबुली के कहने पर ही सतना के पान व्यापारी का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। फिरौती में तीनों को हिस्सा देने की बात कहीं गई थी। योजना के मुताबिक तीनों दो दिन से सतना में व्यापारी की दुकान व घर के आसपास रेकी कर रहे थे। तीनों की योजना थी कि मौका मिलते ही किराए की बोलेरो लेेकर व्यापारी को बेहोशी की दवा सुंघाएंगे। इसके बाद जंगल ले जाकर डाकू गैंग के हवाले कर देंगे। इस योजना की जानकारी होने पर पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। तीनों शहर में बेहोशी की दवा ढूंढ रहे थे। कुछ स्थानों पर बोलेरो किराए पर लेने की बात भी की थी। सर्विलांस के जरिए मुखबिर की सूचना पर तीनों को बस स्टैंड के पास से ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर ने बताया कि पकड़े गये गैंग के सदस्यों में डाकू बबुली के मौसी के लड़के राजेश ने कई घटनाओं का अंजाम दिया है। 25 जनवरी को रीवा के सेमरिया से किसान ललित सिंह का अपहरण कर गैंग तक पहुंचाया था। इसके खिलाफ मानिकपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed