फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Arki road waterlogged; 10 villages cut off.

Chitrakoot News: अर्की मार्ग में पानी भरा, 10 गांवों का संपर्क कटा

Wed, 02 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 02 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Arki road waterlogged; 10 villages cut off.
फोटो 01 सीकेटीपी 35 अर्की पुल से पानी से निकलते लोग। संवाद
राजापुर/पहाड़ी। 24 घंटे की राहत के बाद यमुना और मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर जलस्तर बढ़ने से तिरहार क्षेत्र का प्रमुख मार्ग अर्की रपटा करीब तीन फीट पानी में डूब गया। रपटा डूबते ही आवागमन पूरी तरह बंद हो गया, जिससे तिरहार के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क राजापुर तहसील मुख्यालय से कट गया है।
पुलिस ने सुरक्षा के चलते दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी है। उधर मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात और गंभीर हो गए हैं। मोहरवां और चनहट रपटा के ऊपर करीब आठ फीट पानी बह रहा है। दोनों मार्ग पूरी तरह बंद हैं।
विज्ञापन

मोहरवां रपटा बंद होने से मोहरवां, अर्जुनपुर, बछरन, प्रसिद्धपुर, नोनार, पहाड़ी और कर्वी की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं चनहट मार्ग बंद होने से अनीपुर कछिया, गनीवा, बूढ़ा, सेमरवार, रगौली सहित कई गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पहाड़ी क्षेत्र में पनौटी से लोहदा मार्ग पर बना रपटा मंदाकिनी में आई बाढ़ में बह गया है। इससे पनौटी, अरछा बरेठी, बरद्वारा, मिर्जा हकीमपुर, तीर धुमाई, सुरसेन सहित दस से अधिक गांवों का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीण विवेक सिंह, राजू ने बताया कि रपटा बहने से आवाजाही ठप है। ग्रामीणों को बाजार और अस्पताल आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है।

----------------
प्रशासन अलर्ट, पुराना पुल खोला गया
राजापुर। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। संवेदनशील रपटों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मोहरवां में तेज बहाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुराने पुल को दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए फिर से चालू किया गया है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने बताया कि यमुना और मंदाकिनी नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed