{"_id":"5e40496c8ebc3ee5f2343b3a","slug":"anm-died-in-road-accidant-chitrakutt-news-knp543597351","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को जा रही एएनएम बाइक से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को जा रही एएनएम बाइक से गिरी, मौत
विज्ञापन
प्रभावति गिरी (फाइल फोटो)
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट) में टीकाकरण अभियान में ड्यूटी कर घर जा रही एएनएम चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर शोक छा गया।
राजापुर के गयागंज मोहल्ला निवासी एएनएम प्रभावती (53) पत्नी शिवनाथ शनिवार की शाम टीकाकरण अभियान की ड्यूटी कर पड़ोसी रवि कुमार के साथ बाइक से राजापुर लौट रहीं थीं। राजापुर थानाक्षेत्र के हरदौली मोड़ के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आने पर चालक ने ब्रेक लगाया।
जिससे बाइक में पीछे बैठी एएनम गिर पडी़ं और बेहोश हो गईं। आनन फानन में उन्हें राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के चार पुत्र हैं।