फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ankit gets bail in Arms Act

Chitrakoot News: आयुध अधिनियम में अंकित को मिली जमानत

Sun, 03 May 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 03 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ankit gets bail in Arms Act
चित्रकूट। सिविल जज सीनियर डिवीजन के सचिन कुमार दीक्षित ने आयुध अधिनियम में आरोपी अंकित वर्मा को जमानत दे दी है। यह वर्ष 2026 का मामला है।
विज्ञापन




पहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंकित वर्मा के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। वह 22 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में था। इस मामले में आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत में जमानत अर्जी डाली थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने आरोपी अंकित वर्मा को निर्दोष बताया था और कहा था कि उसके कब्जे से कोई तमंचा बरामद नहीं हुआ। इस मामले में न्यायालय ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद पाया कि अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। ऐसे में अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने योग्य माना। उसे 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि की एक जमानत दाखिल करने पर रिहा किया जाएगा। (संवाद)




अरविंद की जमानत याचिका खारिज



चित्रकूट। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी अरविंद कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। भरतकूप थाना क्षेत्र का यह वर्ष 2026 का मामला है। अरविंद कुमार सिंह भरतकूप थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरविंद कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वो इस समय जिला कारागार में निरुद्ध है। अधिवक्ता की ओर से आरोपी अरविंद कुमार सिंह की जमानत अर्जी डाली गई थी। सुनवाई में आरोपी के अधिवक्ता ने उसे झूठा फंसाने का तर्क दिया था। हालांकि, अभियोजन अधिकारी ने जमानत का कड़ा विरोध किया। न्यायालय ने अभियोजन प्रपत्रों का अवलोकन करने के बाद पाया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। यह मामला अजमानतीय है और सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती ने जमानत का पर्याप्त आधार न मानते हुए याचिका निरस्त कर दी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed