फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Air Pollution Quotes,agriculter,covid 19,CMO,doctor

तेज धूप व गर्मी से तापमान 43 डिग्री पहुंचा

Wed, 28 Apr 2021 07:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Air Pollution Quotes,agriculter,covid 19,CMO,doctor
चित्रकूट। एक ओर कोरोना संक्रमण से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा हैं। वहीं दूसरी ओर तेज धूप व गर्मी से भी लोग परेशान हो रहे हैं। गुरुवर को तेज धूप के बीच 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लू के थपेड़ों का अहसास कराया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के प्रभारी डा. सीएम त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को हवाओं का रुख बदला। मंगलवार तक पछुआ हवा थी। बुधवार को उत्तर पश्चिमी रही। तेज धूप के कारण दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। नमी में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को वातावरण में नमी 12 से 27 प्रतिशत रिकार्ड की गई थी।
विज्ञापन

गनीवंा के मौसम विज्ञान विभाग प्रभारी डा. विनय कुमार के मुताबिक हवा में नमी की कम मात्रा तथा तेज रफ्तार लू की स्थिति का एहसास होने लगा है। अगले तीन से चार दिनों तक यथा स्थिति रहने की संभावना है। कहीं बाहर आना जाना हो तो साथ में पानी की बोतल अवश्य रखें। तापमान में वृद्धि के साथ नमी में गिरावट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed