फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Agriculture Minister inaugurated mushroom unit, emphasis on natural farming

Chitrakoot News: कृषि मंंत्री ने मशरूम इकाई का किया शुभारंभ

Tue, 23 Jul 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister inaugurated mushroom unit, emphasis on natural farming
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा में प्राकृतिक खेती गोष्ठी का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत मशरूम इकाई, खाद्य प्रसंस्करण एवं कंपोस्ट इकाई का शिलांयास भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को गोष्ठी में कृषि मंत्री ने कहा कि आज कृषि उपज के उत्पादन के तरीके बदल रहे हैं। प्राकृतिक खेती को कोई नकार नहीं सकता। स्वास्थ्य व आर्थिक रूप से भी यह प्रभावी है। आज भागमभाग जमाने में किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर मुड़ना चाहिए। कम पानी वाली फसलों का उत्पादन करें। सरकार हर तरह की मदद किसानों को दे रही है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित होने वाला अन्न स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहता है। इसके उगाने में लागत भी कम लगती है। विजय गौतम ने कहा कि रासायनिक खेती करने से भूमि बंजर होती जा रही है। डॉ राजेंद्र सिंह नेगी ने मोटे अनाज के पोषण के बारे में जानकारी दी। कमला शंकर शुक्ला कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने कि सानों को फलदार पौधे दिए। सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 25 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया। कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला कृषि अधिकारी रामपति शुक्ल, दीनदयाल शोध संस्थान के उप प्रबंधक डॉ. अनिल जयसवाल, अनिल कुमार सिंह, डॉ. मनोज शर्मा,डॉ. दीपेश, प्रगतिशील किसान योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed