{"_id":"669199fc8fbeb5262c0d8934","slug":"advocates-protest-against-tehsildar-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108206-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील बार एसोसिएशन संघ ने मानिकपुर तहसील परिसर में तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार का पुतला भी फूंका।
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि तहसीलदार फरियादियों की समस्या नहीं सुनते हैं। नायब तहसीलदार की कोर्ट के मामलों का निस्तारण नहीं होने देते। आरोप लगाया कि उनके मुवक्किलों को तहसीलदार फोन कर सीधे बुलाकर बातचीत करते हैं। इसके बाद अधिवक्ताओं से न मिलने की बात कहते हैं।
इनकी कार्यशैली से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन भी किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर उन्हें हटवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। तहसील परिसर के पास पुतला फूंकने के बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश्वर सिंह, दुर्गा प्रसाद, रामकेश पयासी, रमेश शुक्ला, राम दिनेश द्विवेदी, संजय यादव, जयदेव दुबे आदि मौजूद रहे।