{"_id":"624ddfda79f41066d10b7e27","slug":"advocates-and-litigants-wandering-for-drinking-water-chitrakoot-news-knp689739829","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने के पानी के लिए भटक रहे अधिवक्ता व वादकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने के पानी के लिए भटक रहे अधिवक्ता व वादकारी
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। न्यायालय परिसर मानिकपुर में इन दिनों पेयजल की विकट समस्या है। इससे अधिवक्ता और वादकारियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। मानिकपुर अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में जिले के अफसरों को पत्र भेजकर पेयजल समस्या का निदान कराने की मांग की लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
अपना दल एस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज पटेल व ग्राम न्यायालय मानिकपुर के अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद गुप्त ने बताया कि आईटीआई गेट के अंदर लगे वाटर कूलर से पेयजल मिलता है।
जब आईटीआई बंद रहता है तो वादकारी और अधिवक्ता पीने के पानी के लिए तरस जाते हैं। उन्होंने बताया कि मानिकपुर में ग्राम न्यायालय की स्थापना को दो वर्ष से अधिक समय हो गया। इसके बावजूद पेयजल की गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
न्यायालय प्रांगण में न तो कोई हैंडपंप है और न ही अन्य व्यवस्था है। पेयजल के लिए अधिवक्ता और वादकारी दोनों परेशान होते हैं। अन्य अधिवक्ताओं ने भी प्रशासन से मांग की है कि पेयजल की समस्या को अविलंब दूर कराया जाए।