{"_id":"66abd8bd4c73f52437076074","slug":"abbass-wife-kept-meeting-him-openly-in-jail-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108618-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अब्बास की पत्नी जेल में खुलेआम मिलती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अब्बास की पत्नी जेल में खुलेआम मिलती रही
विज्ञापन
चित्रकूट। अधिकारी भले ही कुछ भी दावा करें लेकिन जेल में 14 मई 2021 को तीन शूटरों की हत्या के बाद भी जेल के अधिकारी सुधरे नहीं थे। इस घटना के बाद 10 फरवरी 2023 को माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र से उनकी पत्नी निखत बानो व अन्य गुर्गे जेल के अंदर ही मिलते रहे। कई बार जेल के अंदर निखत बानो रुकती भी थीं।
माफिया मुख्तार अंसारी का पुत्र विधायक अब्बास अंसारी जेल में मोबाइल पर बातें करता था। इतना ही नहीं जेल के अंदर बने वार्डर के कमरे में दोनों रुकते भी थे। जेल के अंदर कैदियों को मिठाई खिलाने के अलावा अन्य खानेपीने की वस्तुएं बांटी जाती थीं। यह सब जेल के अधिकारियों की मिलीभगत से ही होता था। प्रदेश सरकार की खुफिया एजेंसी ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी तो एसपी वृंदा शुक्ला ने जेल के अंदर रात में छापा मारकर निखत बानो को जेल के अंदर पकड़ा था, जिससे पता चला कि जेल के अंदर माफिया का राज खुलेआम चलता है। घटनाएं होने के बाद भी शासन की आंखें नहीं खुली। इस घटना के बाद जेल के अंदर एक कैदी ने खुदकुशी कर लिया था। इसके अलावा आपस में बंदियों के बीच लड़ाई होती रहती है।
हर जेलकर्मी भी होती तलाशी, जाली से मुलाकात
चित्रकूट। मुख्तार के सहयोगी मुकीम काला, मेराज अहमद व शूटर अंशु दीक्षित की हत्या के बाद न्यायमूर्ति शशिकांत की गठित समिति के आयोग की रिपोर्ट के आधार पर अब जेल के नियमोंं में कुछ सुधार है। जेल में सीसीटीवी कैमरों की संंख्या बढ़ाई गई है। मुख्य गेट से लेकर तलाशी बाले स्थान के कैमरे 24 घंटे संचालित करने के निर्देश हैं। महिलाओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस बल तैनात है। टावरों पर पुलिस कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि एक बटालियन पीएसी भी तैनात की गई है।