{"_id":"5f06037c8ebc3e637b03df5c","slug":"ab-roj-khulenge-matyagajendra-nath-mandir-ke-pat-chitrakutt-news-knp5700905109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोज खुलेंगे मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर के पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोज खुलेंगे मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर के पट
विज्ञापन
चित्रकूट। सावन माह के पहले सोमवार को मत्यगजेंद्रनाथ भगवान के भले ही दर्शन न हुए हों, अब ऐसा नहीं होगा। सावन के पूरे महीने भक्त मत्यगजेंद्रनाथ के सुबह और शाम को दर्शन कर सकेंगे। जलाभिषेक पर प्रतिबंध रहेगा।
मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी व व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को प्रशासनिक अनुमति न मिलने से मंदिर बंद रखा गया था। अब सावन के महीने में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम को 6:30 से नौ बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे। भक्त सिर्फ दर्शन कर सकेंगे। जलाभिषेक पर प्रतिबंध रहेगा।
मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अजीत सिंह ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए मंदिर में मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी है। मंदिर प्रशासन की ओर से सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। दर्शन के लिए मंदिर खोले जाने से भक्तों में खुशी है।