{"_id":"6883cf4da9b8b3e1f20fb888","slug":"a-woman-who-came-to-the-fair-committed-suicide-after-a-dispute-with-her-husband-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-118300-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मेले में आई महिला ने पति से विवाद के बाद दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मेले में आई महिला ने पति से विवाद के बाद दी जान
विज्ञापन
सियारानी
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। शहर के ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार की देर शाम ट्रेन से कटकर मृत महिला के शव की पहचान बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव की निवासी सियारानी के रुप में हुई है। वह पति के साथ हरियाली अमावस्या में भगवान कामदनाथ की परिक्रमा करने गई थी। पति के अनुसार पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मेले में परिक्रमा के दौरान पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।इससे वह नाराज थी।
बिलहरी गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि वह गुरुवार को पत्नी सियारानी (42) के साथ हरियाली अमावस्या पर भगवान कामदनाथ के दर्शन व परिक्रमा के लिए गया था। तभी द्वितीय मुखारबिंद के पास रुक कर प्रसाद खरीदने लगे। तभी अचानक पत्नी बिछड़ गई। उसने कुछ देर बाद देखा तो पत्नी गायब थी। पूरे परिक्रमा मार्ग में पत्नी को खोजता रहा लेकिन नहीं मिली। देर शाम तक पता न चलने पर वह घर लौट गया था। सुबह मोबाइल में वायरल फोटो देखकर पहचान की। वह बीमार रहती थी उसका इलाज भी चलता था। उसके एक बेटी ममता, दो बेटे जयनारायण और छोटू हैं।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में आए बेलहरी गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वह भी परिक्रमा मार्ग पर थे। मेला क्षेत्र में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी समय से वह वहां से गायब हो गई थी। जीआरपी प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि ट्रेन से कटकर मृत महिला के शव की पहचान हो गई है। अभी तक कोई कारण पता नहीं चला है। पति ने मानसिक रुप से बीमार रहने की बात बताई है।