{"_id":"675883bc1c2fb1c3890c2ad6","slug":"a-woman-riding-a-bike-with-her-brother-in-law-was-crushed-by-a-truck-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111614-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: देवर के साथ बाइक से जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: देवर के साथ बाइक से जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। देवर के साथ बाइक से जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक के पहिये में फंसी महिला लगभग 20 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला का दो वर्षीय बालक और उसका बाइक चालक देवर सड़क के दूसरे छोर में गिरने से बाल बाल बचे लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौंरी गांव के घरघना पुरवा का निवासी सत्येंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि वह अपनी भाभी कोमल(28) व उसके दो वर्षीय बेटे के साथ ओरा गांव गया था। मंगलवार की शाम सत्येंद्र अपनी भाभी व भतीजे को बाइक से लेकर घर भौंरी आ रहा था। जैसे ही वह पहाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटियाजब्ती गांव के पयस्वनी पुल के समीप पहुंचा तो सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे कोमल पहिये की ओर गिरी और ट्रक में ही फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। सत्येंद्र व दो साल का बच्चा सडक़ के दूसरी तरफ बाइक के साथ गिरकर घायल हुए लेकिन ट्रक की चपेट में नहीं आये।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचीं थाना प्रभारी रीता सिंह ने ट्रक को कब्जे में ले लिया लेकिन तब तक चालक भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।