फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A wall wet with rain collapsed, a woman died after being buried under it, 10 injured

Chitrakoot News: बारिश से भीगी दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत, 10 घायल

Sun, 27 Jul 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A wall wet with rain collapsed, a woman died after being buried under it, 10 injured
गिरी घर की दीवार का मलबा - फोटो : परिजन।
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बारिश के बाद शुक्रवार की शाम घर की दीवार और छप्पर गिर गए। मलबे में परिवार के 11 लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामप्रकाश ने बताया कि शाम को परिवार के लोग छप्पर के नीचे बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान बारिश से भीगी घर की दीवार भरभरा कर गिर गई। छप्पर के नीचे बैठी मां संवरिया देवी (65), पत्नी पूनम (33), भाभी सूरजकली (38), बच्चे शिवानी (3), सीता (6), शीला (7), रानी (3), स्वाती (2), मनीष (1), अंश आठ माह व एक और मासूम दब गए।
विज्ञापन

तुरंत मलबा हटाकर सभी को निकाला और सीएचसी लेकर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर संवरिया, पूनम, सूरजकली और शीला को प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान संवरिया की मौत हो गई। पूनम और शीला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार भारत प्रताप सिंह राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से घायल होने की सूचना मिली थी। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed