{"_id":"68715b80bb14093b5d0b2eb4","slug":"a-trader-going-to-buy-bangles-fell-from-the-train-and-died-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-117801-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चूड़ियां खरीदने जा रहा व्यापारी ट्रेन से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चूड़ियां खरीदने जा रहा व्यापारी ट्रेन से गिरा, मौत
विज्ञापन
आशीष सोनी
- फोटो : संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट) । रीवा से फिरोजाबाद चूड़ी खरीदने जा रहा व्यापारी ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। जेब में मोबाइल से पहचान हुई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अमाहिया निवासी बृजनंदन सोनी ने बताया कि बेटा आशीष कुमार सोनी (32) गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर से फिरोजाबाद जाने की बात कहकर निकला था। वह आनंद विहार ट्रेन से जा रहा था। रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि ट्रेन से मानिकपुर के पन्हाई रेलवे स्टेशन के पास गिरने से उसकी मौत हो गई। बताया कि बेटा चूड़ियों का व्यापार करता था। चूड़ी लेने ही फिरोजाबाद जा रहा था।
यह भी बताया कि बेटे की इसी साल 11 मार्च को मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा निवासी प्राप्ति उर्फ रूबी से शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी रूबी, बहन अंजना व मां ममता सोनी का हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि रात करीब नौ बजे ट्रेन से युवक के गिरने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो युवक की गर्दन और हाथ कटकर अलग हो गए थे।