फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A devotee from Kanpur Dehat drowned in the river and died

Chitrakoot News: नदी में डूबे कानपुर देहात के श्रद्धालु की मौत

Thu, 01 May 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A devotee from Kanpur Dehat drowned in the river and died
खोही (चित्रकूट)। भरतघाट के मंदाकिनी नदी में स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। नदी के किनारे सफाई कर रहे कर्मियों ने शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। श्रद्धालु की पहचान कानपुर देहात निवासी रमाशंकर अवस्थी के रूप में की गई है।
विज्ञापन

नया गांव चित्रकूट थानाध्यक्ष डीआर शर्मा के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धालु भरतघाट के पास मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहे थे। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। सफाई कर्मी ने शव देखा तो जानकारी दी। नदी किनारे पड़े कपड़े में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कानपुर देहात के कटका निवासी रमाशंकर अवस्थी के रूप में की गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed