फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A bullet was fired while opening the pistol, two inspectors were injured

Chitrakoot News: पिस्टल खोलते समय चली गोली, दो दरोगा घायल

Sat, 03 Aug 2024 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
A bullet was fired while opening the pistol, two inspectors were injured
चित्रकूट/पहाड़ी। डीआईजी के निरीक्षण से पहले पहाड़ी थाने में पिस्टल खोलने और बंद करने का अभ्यास करते समय अचानक फायर हो गया। गोली लगने से दो दरोगा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसपी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीआईजी अजय कुमार सिंह और एसपी अरुण कुमार सिंह राजापुर थाने का निरीक्षण कर पहाड़ी थाने की ओर आ रहे थे। उधर, पहाड़ी थाने में निरीक्षण की तैयारियों को लेकर दो दरोगा ननकऊ गौतम और सुरेश बहादुर सिंह पिस्टल खोलने और बंद करने का अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच अचानक लोडेड पिस्टल से फायर हो गया। गोली ननकऊ की हथेली को चीरती हुई दीवार से टकराई। इसके बाद दीवार से टकराकर लौटी गोली पास खड़े दरोगा सुरेश बहादुर के पेट को चीरती हुई पीठ की ओर से बाहर निकल गई। गोली चलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में डीआईजी का निरीक्षण होना था। ऐसे में थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। डीआईजी व एसपी सीधे सीएचसी पहुंचे। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। एक्सरे रिपोर्ट में जब डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई तो राहत की सांस ली। एसपी ने कहा कि दोनों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed