{"_id":"75360","slug":"Chitrakoot-75360-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह तक सभी गांवों को सुनिश्चित करें पानी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह तक सभी गांवों को सुनिश्चित करें पानी : डीएम
Chitrakoot
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने अधिकारियों से पंद्रह मई तक सभी गांवों को पेयजल से संतृप्त कर लेने के निर्देश दिए हैं। किसान बही की रिपोर्ट शून्य मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बुंदेलखंड पैकेज और विकास कार्यों की समीक्षा की। स्कूलों में लगे हैंडपंपों की जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रमेश कुमार तिवारी और अधिशासी अभियंता जल निगम से सूची सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। आवासों की समीक्षा की तो पाया कि कई आवास या तो बने नहीं, या फिर अधूरे हैं। जिलाधिकारी ने अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। क्षेत्रीय साधन समिति में बोरों की व्यवस्था की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बुंदेलखंड पैकेज की योजनाओं को जल्द पूरा कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि किन कारणों से इसके तहत होने वाले कामों में कम धनराशि खर्च हुई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी केशवदास मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, पेयजल व्यवस्था को लेकर हुई जिलाधिकारी की बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम को ब्लाकवार रिबोर किए गए हैंडपंपों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जल संस्थान और जल निगम को विवादों से ऊपर उठकर पेयजल व्यवस्था की तरफ ध्यान देने को कहा गया। अधिशाषी अभियंता जल निगम ने बताया कि 86 टंकियां पेयजल की हैं। इसमें से पचास अभी तक जल संस्थान को नहीं सौंपी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को गांवों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब हैंडपंप की जानकारी लेने, सूची लेने आदि के निर्देश दिए। लोढ़वारा कालोनी के मुआयने के दौरान जिलाधिकारी ने कई कमरों में ताले पड़े होने पर अधिशासी अभियंता आवास विकास अजीत कुमार और सहायक परियोजना अधिकारी डूडा केएल वर्मा को ब्लाकों का निरीक्षण कर आवासों मेें न रहने वाले लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से इलाके में अवैध कामों पर ध्यान देने को कहा।