फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   प्रकाश जावडेकर ने गोद लिया रजौला गांव

प्रकाश जावडेकर ने गोद लिया रजौला गांव

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रजौला गांव को गोद लिया है। वह इसकी वजह नानाजी देशमुख से प्रभावित होना बताते हैं। उन्होंने कहा कि रजौला के साथ-साथ उससे जुड़े तीर्थक्षेत्र चित्रकूट का भी विकास करना चाहते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एमपी के सीमावर्ती गांव रजौला (जिला सतना) को मंत्री ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। गांव सती अनुसुइया मोड़ से गुप्त गोदावरी मुख्य मार्ग पर बसा है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने इस गांव में पहुंचकर लोगों से बात की। उन्होंने यहां लोगों को साफसफाई की जरूरत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के बारे में बताया। कुछ जगहों पर साफसफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाद में बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह रजौला के विकास के साथ-साथ चित्रकूट को भी विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने बेतवा, गरीब रथ और तुलसी एक्सप्रेस को नियमित करने के लिए संबंधित मंत्रालय से बात करने का आश्वासन दिया। साथ ही महीने में एक बार जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चित्रकूट लाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपानेता जयविजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आनंद प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed