{"_id":"42-184013","slug":"Chitrakoot-184013-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का जर्जर खंभा पिता-पुत्र पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का जर्जर खंभा पिता-पुत्र पर गिरा
Chitrakoot
Updated Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रायपुर क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र पर बिजली का जर्जर खंभा गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को परिजनाें राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया है। परिजनों में विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी नाराजगी है।
बेराउर गांव निवासी हामिद खान ने बताया शुक्रवार रात उनका बेटा शहीद खान (35) नाती सुहैल के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर लगा जर्जर बिजली का खंभा उनके ऊपर गिर गया। उन्होंने बताया हादसे के समय बिजली नहीं आ रही थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। बेटे की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी ले गए। हामिद ने बताया उनके नाती के पैर को छूते हुए खंभा गिरा था, जिससे उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। हामिद के अनुसार जर्जर खंभा बदले जाने के बाद संबंध में वह कई बार विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके थे, लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर खंभे की हालत देखने तक नहीं आया। उन्होंने कहा वह जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विभाग के अधिकारियों की शिकायत करेंगे।