{"_id":"42-183693","slug":"Chitrakoot-183693-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला झुलसी, दामाद पर जलाने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला झुलसी, दामाद पर जलाने का आरोप
Chitrakoot
Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी थानाक्षेत्र के दुबारी गांव में गुरुवार को एक महिला संदिग्ध अवस्था में जल गई। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता ने दामाद पर बेटी को जलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला के ससुर का कहना है बेटा-बहू अलग रहते हैं। आग लगने पर वह चीखी तो भागकर कमरे में पहुंचे थे। उस समय बेटा वहां नहीं मौजूद था।
बदौसा थानाक्षेत्र निवासी लालबक्श ने बताया उसकी बेटी शहाना की शादी दस साल पहले जान मुहम्मद से हुई। शादी के समय से ही जान मुहम्मद ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके दो बेटों और दो बेटियों को भी वही पालते हैं। बताया कि चार दिन पहले उनका दामाद दूसरी पत्नी को लिवा लाया था। इसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ और दामाद जान मुहम्मद ने बेटी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया है। उन्होंने दामाद के खिलाफ बेटी को जलाने का आरोप लगाते तहरीर दी है।