{"_id":"42-146194","slug":"Chitrakoot-146194-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश, एक ही रात में दस को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाश, एक ही रात में दस को लूटा
Chitrakoot
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। बहिलपुरवा थाने की देवांगना घाटी के पास सोमवार की रात लगभग छह बदमाशों ने, जो लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से लैस थे, दस राहगीरों की जमकर पिटाई की और हजारों का सामान लूट कर भाग गए। बदमाशों ने लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जल्द खुलासे का दावा किया। वारदात किसी नवोदित छुटभैये गिरोह की मानी जा रही है। बाद में पास की झाड़ियों से पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर ली।
यहां हवाई पट्टी के पास रविवार की रात लगभग साढ़े सात बजे छह बदमाशों ने कई लोगों को लूटा और मारपीट की। रिश्तेदार के घर बड़ी मड़ैयन से आ रहा पुरवा तरौंहा निवासी नत्थूराम सबसे पहले इनका शिकार बना। बदमाशों ने इसको जमकर पीटा और फिर इसके पास से सात हजार रुपये लूटकर भगा दिया। बदमाश वहां घात लगाए बैठे रहे और लगभग पंद्रह मिनट बाद वहीं से निकली बोलेरो क ैंपर को रोक इसके चालक बुद्धविलास पुत्र रमाशंकर निवासी सपहा से 20 हजार रुपये लूट लिए। वाहन में बैठी अन्य सवारियों शांति देवी पत्नी राजेश निवासी खांच रुखमा खुर्द, उमाशंकर पुत्र जोगीप्रसाद निवासी खांच, छोटेलाल पुत्र हंसराज निवासी कल्याणपुर, छोटेलाल पुत्र कीर्तन निवासी सपहा, विीरेंद्र पुत्र शिवमंगल पटेल निवासी सपहा, विजय कुमार पुत्र श्रीधर निवासी बड़ी मड़ैयन को भी मारा-पीटा और लूटा गया। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद वहीं से कुछ देर बाद वहीं से बाइक से कर्वी जा रहे सुरेश और महेंद्र पुत्रगण रामआसरे निवासी बड़ी मड़ैयन से भी बदमाशों ने सात हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। बाइक से जा रहे रामेश्वर पुत्र सिद्धगोपाल निवासी बड़ी मड़ैयन ने जब भीड़ देखी तो वह रुका और लाइसेंसी रिवाल्वर निकालने लगा कि बदमाशों ने उसे घेर लिया और रिवाल्वर छीन लिया। बाद में बदमाशों ने उसे भी जमकर पीटा। इस बीच किसी की सूचना पर सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत, कोतवाल विष्णुपाल सिंह आदि पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए, तब तक बदमाश भाग चुके थे। घायलों को बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल ने बताया कि रिवाल्वर बाद में वहीं झाड़ियों के पास से बरामद हो गया। सदर विधायक वीर सिंह, मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सीय उपचार की जानकारी ली।
इनसेट -------------------
विवाद भी हो गया
इस घटना के दौरान एक विवाद भी हो गया। बड़ी मड़ैयन निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामआसरे ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह छोटे भाई के साथ गांव जा रहा था, कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट और लूट की। इस दौरान पिकप वाहन ने उन दोनों को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, लूट के शिकार हुए अन्य युवक बुद्धविलास, जिसकी पिकप थी, का कहना है कि बदमाशों की लूट के बाद जब वह अपने वाहन में ही घायलों को लादकर अस्पताल ले जा रहा था तो रास्ते में फिर वही बदमाश मिले और वाहन को रोकना चाहा। घायल यात्रियों के यह कहने पर कि तुम वाहन न रोकना, मैंने तेजी से इसे बढ़ाया, जिससे बीच रास्ते में सुरेश की बाइक खड़ी होने की वजह से उस पर टक्कर लग गई। उसने इस संबंध में बहिलपुरवा थाने में तहरीर दी है।