फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बलखड़िया की तलाश में कांबिंग

बलखड़िया की तलाश में कांबिंग

Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने रविवार को बहिलपुरवा थाने के लखनपुर गांव के आसपास कांबिंग की। पुलिस को बलखड़िया तो हाथ नहीं लगा पर उसको मदद पहुंचाने वाले बारह लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि यह लोग फर्जी सिम कार्ड के सहारे पुलिस के खिलाफ गैंग को सूचना देने के आरोपी हैं। जल्द ही इनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को मनभावन और सुल्ताना निवासी लखनपुर की हत्या में षड्यंत्र रचने की आरोपी बलखड़िया की पत्नी लक्ष्मिनिया और साले राजेंद्र उर्फ नत्थू निवासी रैपुरा ने बीती सात को समर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में बलखड़िया के भाई कल्लू का भी नाम वांछितों में है। उधर, पता चला है कि बहिलपुरवा थाने के कमलेश यादव पुत्र हरछठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीते दिन जब वह रमपुरिया गांव गया था तो उसको बलखड़िया गिरोह ने मुखबिरी के शक में जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed