{"_id":"42-145953","slug":"Chitrakoot-145953-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत!
Chitrakoot
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मानिकपुर में एक निजी चिकित्सक पर एक पिता ने आरोप लगाया कि उसके इंजेक्शन लगाने से उसके पुत्र की मौत हो गई। हालांकि थाना पुलिस का कहना है कि मामला रफादफा हो गया और किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है।
बताया जाता है कि दलित बस्ती निवासी बुद्धराज अपने पुत्र कल्लू (15) का इलाज कराने रविवार को मानिकपुर एक निजी चिकित्सक की क्लीनिक आया था। यहां चिकित्सक ने उसको इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद जब वह पुत्र को लेकर जाने लगा तो गुरौला गेट के पास उसकी तबीयत फिर खराब हो गई। वह फिर चिकित्सक के यहां पहुंचा तो उसने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कल्लू ने दम तोड़ दिया। इस पर उसने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ थाने में शिकायत की। एसओ हरिशरण सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला आया तो था पर मैंने उससे कहा कि तहरीर लेकर आओ मैं मामला दर्ज कर लूंगा। इसके बाद वह नहीं आया। एसओ का कहना था कि कुछ लोग उसके बहाने चिकित्सक पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।