फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   84 Kosi area will be developed on Ujjain lines

84 कोसी क्षेत्रफल का उज्जैन तर्ज पर होगा विकास

Sun, 10 Sep 2017 10:59 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 10 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
84 Kosi area will be developed on Ujjain lines
पत्रकारों से बातचीत करते मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायदा किया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी से बातचीत करेंगे। दो प्रांतों के बीच बसी इस पवित्र स्थली का उज्जैन की तर्ज पर विकास कराएंगे। पूरे परिक्रमा मार्ग पर टीन शेड व अन्य क्षेत्रों में विद्युत पानी और रोप-वे की सुविधा का काम शुरू कराया जाएगा। 84 कोसी इस क्षेत्रफल का स्वर्णिम विकास कराएंगे ताकि देश विदेश के लोग यहां आकर आनंदित हों। क्षेत्र धार्मिक, एतिहासिक व पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़े।
दो दिवसीय भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को डीआरआई के उद्यमिता विद्यापीठ सभागार में पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि धर्मनगरी के विकास का रोड मैप तैयार हो चुका है। कई एजेंसियों को काम भी दिया जा चुका है। मंदाकिनी प्रदूषण रोकने और सीवरेज प्लांट शुरू कराने के लिए सरकार गंभीर है। भरतघाट, हनुमानधारा,सती अनुसुइया, गुप्तगोदावरी, सरभंग आश्रम,परिक्रमा मार्ग, वनदेवी,स्फटिक शिला के अलावा कामदगिरी पर्वत पर पौधरोपण कराया जाएगा। पूरे पहाड़ में औषधीय व जीवनउपयोगी पौधे रोपे जाएंगे। बारिश के पानी की बचत करना व मिट्टी कटान रोकने का भी काम होगा। इसके लिए यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी चर्चा की जाएगी। पर्यटन, ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी के लिए इलेक्ट्रानिक बोर्ड व साउंड लगाकर लोगाें को आकर्षित किया जाएगा। हर स्थान पर निर्माण के बाद शिलाखंड पर रामायण की चौपाइयां लिखी जाएंगी।
विज्ञापन

----
किसान चुनावी मुद्दा नहीं -
चित्रकूट।  मप्र के मंदसौर में किसानों की मौत के बाद से अब तक उनके परिवार को आर्थिक मदद न मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री चुप्पी साध गए। सिर्फ इतना कहा कि सबको न्याय मिलेगा। अवैध खनन रोकने के सवाल पर भी टालमटोल जवाब देकर कहा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ज्यादातर स्थानों से अवैध खनन बंद हो गया है। दो दिवसीय किसान मोर्चा की प्रांतीय बैठक के बारे में कहा कि मप्र में ही स्वामीनाथन की रिपोर्ट से ज्यादा काम हो चुका है। आगामी चुनाव के पूर्व सभी प्रतिनिधि गांव गांव जाकर किसानों की योजनाओं की जानकारी देंगे। आगामी चुनाव में किसान ही मुद्दा होने के सवाल पर कहा कि अभी इसका प्रस्ताव नहीं है। बैठक में ऐसा एजेंडा तैयार नहीं किया गया है। इस मौके पर सतना जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला व सांसद गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed