फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   722 cases solved in rashtriya lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 722 मुकदमों का निस्तारण

Sat, 09 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Sat, 09 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
722 cases solved in rashtriya lok adalat

जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 722 मुकदमे निपटाए गए और कुल 39810 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज आनंद कुमार उपाध्याय ने की।

विज्ञापन


लोक अदालत में अपर जिला जज अनिल कुमार ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद का निस्तारण कर पीड़ित को दो लाख रुपये का प्रतिकर दिलाया। सुरेशचंद्र आर्या प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने भरण पोषण संबंधी सात मामलों का निपटारा किया और पीड़ित पक्षकार को 84,250 रुपये की धनराशि दिलाई। अच्छेलाल सरोज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फौजदारी के 210 शमनीय वादों का निस्तारण कर 28765 रुपये का अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन


तीन वाद अंतिम रिपोर्ट के निस्तारित किए। कृष्ण कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सीनियर डिवीजन ने व्यवहार वाद का एक और उत्तराधिकार के दो मामलों को निस्तारित किया। 1306038 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए। सुधा सिंह सिविल जज (जू.डि.) ने व्यवहार वाद के दो और फौजदारी के 99 मामलों का निस्तारण किया। 20310 रुपये का एक उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया। अशोक कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने फौजदारी के दो मामलों का निस्तारण कर 11 सौ रुपये का अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज कुमार मिश्रा सिविल जज (जू.डि.) मऊ ने फौजदारी के आठ वादों का निस्तारण कर 7450 रुपये अर्थदंड वसूला। एसडीएम मऊ ने फौजदारी के 145, एसडीएम मानिकपुर ने 59, एसडीएम राजापुर ने 20, एसडीएम कर्वी ने 44, तहसीलदार कर्वी ने 35, तहसीलदार मानिकपुर ने राजस्व के 27, तहसीलदार मऊ ने 19, तहसीलदार राजापुर ने 20 वादों का निपटारा किया। बाट माप अधिकारी ने तीन वादों का निस्तारण कर दो हजार का अर्थदंड वसूला। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा दस वादों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed