फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   तो अब मंदाकिनी में ही होगा अटलजी की अस्थि विसर्जन

तो अब मंदाकिनी में ही होगा अटलजी की अस्थि विसर्जन

Sun, 19 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
तो अब मंदाकिनी में ही होगा अटलजी की अस्थि विसर्जन
मंदाकिनी में ही होगा अटलजी की अस्थियों का विसर्जन
विज्ञापन

चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का धर्मनगरी से गहरा नाता रहा है ऐसे में उनकी अस्थियों का विसर्जन कार्यक्रम से यह भगवान श्रीराम की नगरी दूर कैसे रह सकती है। उनकी अस्थियां मंदाकिनी नदी में ही प्रवाहित होंगी। इसकी तिथि में भी बदलाव किया गया है।
दो दिन पहले प्रदेश सरकार से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पूरे यूपी की नदियों में विसर्जित होंगी। जिसमें चित्रकूट जिले की यमुना नदी का नाम बताया गया था। धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी का महत्व पुराणों में भी दिया गया है। भगवान श्रीराम तक ने अपने पिता का तर्पण यहां किया था। जिससे लोगों में आक्रोश था कि आखिर मंदाकिनी में विसर्जन क्यों नहीं किया जा रहा है। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इसकी खबर छापी थी। इस खबर के बाद कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने रविवार को अमर उजाला को बताया कि प्रदेश से किसी मिस अंडरस्टैंडिंग के कारण मंदाकिनी नदी का नाम रह गया था। पूर्व पीएम की अस्थियां मंदाकिनी नदी में ही प्रवाहित होंगी। इसके लिए तारीख में संशोधन संभव है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव ने बताया कि पहले चित्रकूट में अस्थि कलश 21 अगस्त को आना था लेकिन अब इसमें कुछ संशोधन किया गया है। संभावना है कि 23 या 25 को अस्थियां लाकर मंदाकिनी में प्रवाहित की जाएंगी। इसे लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी वाया बांदा होकर आएंगे। अंतिम फाइनल तारीख मंगलवार को घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed