{"_id":"665cd1ec3c4455378400a514","slug":"65-lakh-stolen-from-three-houses-in-one-night-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107367-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एक रात में तीन घरों से साढ़े छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एक रात में तीन घरों से साढ़े छह लाख की चोरी
विज्ञापन
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में चोर एक ही रात में तीन घरों में घुसकर साढ़े छह लाख रुपये की नगदी व जेवर लेकर भाग निकले।
महराजपुर निवासी छोटे लाल ने बताया कि चोर उसके घर के पिछवाड़े की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे। उस समय पूरा परिवार सो रहा था। रविवार की सुबह जागे तो कमरे में सामग्री फैली मिली। चोरों ने एक लाख नगद व दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
इसके बाद चोर पड़ोसी माया देवी के घर में घुसकर लगभग 50 हजार रुपये नगद व एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। इसी क्रम में विजय प्रजापति के घर में घुसकर चोर 10 हजार रुपये व दो लाख के जेवर लेकर भागे। सूचना पर रविवार को थाना प्रभारी श्यामप्रताप पटेल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जल्द ही चोरी का खुलासा कराने का आश्वासन दिया है। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।