फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   6.5 lakh stolen from three houses in one night

Chitrakoot News: काम धीमा होने पर ग्रामीणों ने कर्मचारियों और मजदूरों को पीटा

Mon, 03 Jun 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
6.5 lakh stolen from three houses in one night
राजापुर। थाना क्षेत्र के रायपुर बांगर गांव में नमामि गंंगे परियोजना का कार्य धीमा होने पर ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों और मजदूरों की पिटाई कर दी। कर्मचारियों और मजदूरों ने थाने में ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें पांच नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रायपुर बांगर गांव में लगभग डेढ़ साल से नाममि गंंगे योजना से पाइपलाइन से जल उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। शनिवार को इसी कार्य को आगे बढ़ाने पहुंचे कर्मचारियों और मजदूरों से ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने काम में देरी होने से हो रही परेशानी का जिक्र कर कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों व मजदूरों को पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर कुछ अन्य ग्रामीण पहुंचे और घटना को रोकने का प्रयास किया। किसी तरह कर्मचारी व मजदूर वहां से जान बचाकर भागे।
विज्ञापन

पिटे कर्मचारी व मजदूरों ने राजापुर थाने में तहरीर दी है। कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर नमन ओझा ने बताया कि मजदूर सड़क किनारे नाली खोद रहे थे। इसी बीच ग्रामीण आए और कर्मचारियों व मजदूरों से कहा कि पहले कनेक्शन का काम करें। इसी को लेकर कहासुनी हुई तो कुछ ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सुपरवाइजर की तहरीर पर पुत्तन, छेदी, हेमराज, मुनवल व हरछठ और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed