फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   इस साल 78 लाख रुपये का अधिक बजट स्वीकृत

इस साल 78 लाख रुपये का अधिक बजट स्वीकृत

Tue, 12 Feb 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
इस साल 78 लाख रुपये का अधिक बजट स्वीकृत
16504 लाख रुपये से होगा जिले का विकास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के प्रभारी व प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने जिला योजना समिति की बैठक अगले वित्तीय वर्ष 2019-20 की जिला योजना संरचना के तहत जनपद का कुल 16504 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दी है। जिसमें राज्यांश तथा केन्द्रांश सम्मलित है। यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 78 लाख रुपये (0.47 प्रतिशत) अधिक है।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं को पहुंचाया जाय ताकि प्रदेश व जनपद में कायाकल्प हो सके। चित्रकूट में कुल 132623 लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रति माह 500 रुपये की दर से प्रति त्रैमासिक दो हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में दिया जाएगा। समिति के सदस्य अनिल प्रधान ने बताया कि कैलहा विद्युत सबस्टेशन बन रहा था उसमें वन विभाग द्वारा पोल तोड़ दिए गये हैं इस पर मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करें उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के साथ-साथ मिर्जापुर व सोनभद्र जिले के लिए पाइप पेयजल योजना तथा डिफेन्स कॉरीडोर का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा 15 फरवरी को किया जायेगा जो यह बुन्देलखण्ड के लिये वरदान साबित होगी। हर घर-घर पर स्वच्छ पेयजल पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचाया जायेगा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार उनका समयबद्धता व गुणवतत्ता, पारदर्शिता के साथ योजनाओं पर कार्य कराकर पूर्ण किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत मैनादेवी यादव, विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आरके सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सुशील कुमार द्विवेदी, समिति में नामित क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत सदस्य, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, डीसी मनरेगा अरुण कुमार, एनआरएलएम रामउदरेज यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र को ही मिले किसान सम्मान निधि
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में अधिकारियों के साथ कृषि भवन में बैठक की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के कृषकों की सूची का चयन तत्काल किया जाय। जिन किसान के पास दो हेक्टेयर के अंदर भूमि है उन्हें इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। कोई भी पात्र लाभार्थी छूटना नही चाहिये। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने कृषि भवन में भ्रमण कर किसानों के हो रहे ऑनलाइन फीडिंग के सत्यापन कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम इन्दुप्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार, अश्विनी कुमार पाण्डेय, संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारीआरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed