{"_id":"5b9aa0d2867a557eab5ac678","slug":"61536860370-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचान से गिरे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचान से गिरे किसान की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
मचान से गिरे किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। खेत की रखवाली कर रहा किसान मचान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया लेकिन परिजन उसका प्राइवेट में इलाज कराते रहे। गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
चौकी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी नंदीपाल (55) पुत्र गोपाली मंगलवार की रात को प्रतिदिन की तरह अपने खेत की रखवाली कर रहा था। देर रात वह खेत में ही बने मचान पर लेट गया। अचानक मचान का एक हिस्सा टूटा तो किसान भी नीचे गिरकर घायल हो गया। नीचे पड़े पत्थर आदि से उसके पेट में गंभीर चोट आई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। उसकी पत्नी तुलसा देवी ने बताया कि पति का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराते रहे। गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा किया। मृतक के तीन पुत्री तीन पुत्र हैं।