फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   धान रोपाई के दौरान मजदूरों की पिटाई, नहीं दर्ज की रिपोर्ट

धान रोपाई के दौरान मजदूरों की पिटाई, नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 07 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
धान रोपाई के दौरान मजदूरों की पिटाई, नहीं दर्ज की रिपोर्ट
धान रोपाई के दौरान मजदूरों की टोली पर दूसरी टोली का हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मऊ(चित्रकूट)। धान की रोपाई करने जा रहे मजदूरों की टोली पर दूसरी टोली ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों से 16 मजदूरों की पिटाई कर महिलाओं के साथ अभद्रता कर जेवर छीन लिए गए। किसी तरह बचकर भागे मजदूर थाने पहुंचे तो वहां से भी पुलिसकर्मियों ने बिना रिपोर्ट लिखे डांटडपट कर भगा दिया।
थानाक्षेत्र के बरिया निवासी टोलियादेवी पत्नी बल्देव प्रसाद ने बताया कि तीन दिन पूर्व उफरौली गांव में कल्याण लोध व भोला वैश्य के खेत में धान की रोपाई करने जा रहे थे। वह सब कुल 16 मजदूर थे। जिन्हें खेत मालिक ने बुलाया था। जब वह सब खेत में धान रोप रहे थे तभी एक दर्जन अन्य मजदूरों की टोली वहां पहुंची और गाली देकर भागने को कहा। दबाव बनाया कि यह काम वह सब करेंगे यदि यहां रूके तो ठीक नहीं होगा। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के मजदूरों ने खेत पर ही सभी मजदूरों पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों व लातघूंसों से सबको पीटा। आरोप लगाया कि इस दौरान कई महिलाओं के जेवर भी छीन लिए गए। इस घटना में धर्मराज, प्रेमराज, महराज, रामसंवारे, संतोष, मूलचंद्र, रिंकू, सीता, निर्मला, मनीषा, शिल्पा, खुशिया, रिंकी व नथिया को गहरी चोट आई है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद गांव लौटे मजदूरों ने बताया कि मऊ थाने में आरोपी मजदूरों की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने गाली देकर भगा दिया। कई बार कहने पर बाद में आने को कहकर लौटा दिया है। मंगलवार को मजदूरों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिशभनर शरद कुमार सिंह को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और उनके छीने गए जेवर दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed