फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   60 villages lost electricity due to storm and rain

Chitrakoot News: आंधी और बारिश से 60 गांवों की बिजली गुल

Fri, 04 Aug 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
60 villages lost electricity due to storm and rain
चित्रकूट/मानिकपुर/पहाड़ी। आंधी के साथ जोरदार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे उखड़ गए। तारों में फाल्ट होने से जिले के अलग-अलग क्षेत्र के करीब 60 गांवों की बुधवार की रात से बिजली की आपूर्ति बंद रही। इसमेें मानिकपुर, पहाड़ी क्षेत्र के गांव शामिल हैं। गुरुवार को दोपहर बाद 25 से अधिक गांवों की बिजली चालू हो गई।
विज्ञापन

जिले मेंं बुधवार को आंधी के साथ जोरदार बारिश होने से कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। इससे मानिकपुर क्षेत्र के पाठा इलाके के खिचरी, पटा, सरहट, ऊंचाडीह, रानीपुर गिदुरहा, रामपुर कल्याणगढ़, किहुनियां, मारकुंडी, टिकरिया आदि समेत 24 से अधिक गांंवोंं की बिजली की आपूर्ति रात भर बंद रही। बुधवार को दोपहर 11 बजे के बाद बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र के सिंहपुर फीडर, प्रसिद्धपुर फीडर व पनौटी फीडर मेें बुधवार की सुबह खराबी आने से क्षेत्र के 36 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद रही। इसमें सिंहपुर फीडर क्षेत्र के गड़रियन पुरवा, सगवारा गांव में सुुबह पांच बजे से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई, जो दोपहर दो बजे के बाद चालू हुई। पनौटी फीडऱ में खराबी आने से अर्जुनपुर, लोहदा, बरेठी आदि में बिजली की आपूर्ति बंद है। भरतकूप क्षेत्र में भैसौंधा गांव के पास तार मेें फाल्ट होने बिजली की आपूर्ति भरतकूप क्षेत्र के रौली कल्याणगढ़, रसिन, मानपुर, खंभरिया आदि गांव में बंद है। इससे यहां के ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा। मानिकपुर के पटा गांव के पप्पू, राजू कोल ने बताया कि बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई, जो दूसरे दिन सुुबह 11 बजे के बाद चालू हुई। पहाड़ी क्षेत्र के बरेठी गांव के केशव यादव, कृष्ण कुमार ने बताया कि जब से बरसात शुरु हुई है, बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंभे टृटने से आपूर्ति हुई प्रभावित
बिजली विभाग के एसई बृजेश कुमार ने बताया कि बारिश से कुछ खंभे टूट गए हैं। पेड़ों की डाल लाइनों पर गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें लगाकर आपूर्ति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं। कई गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed