फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   यूपी 100 वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

यूपी 100 वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 15 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
यूपी 100 वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

चित्रकूट/सरैंया। बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के सेमरदहा गांव के पास शनिवार की दोपहर यूपी 100 पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के बरवारा गांव के पास शुक्रवार की रात लखन सिंह (32) पुत्र अरविंद सिंह निवासी मकरी पहाड़ी व कमलेश सिंह (30) पुत्र हनुमान निवासी उसरीपुरवा के साथ बाइक से मुख्यालय से घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक की लाइट बंद हो जाने से बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

कालूपुर का जौहरी प्रसाद (47) पुत्र जयपाल अरछा बरेठी का लवकुश (30) पुत्र प्रहलाद व भारतपुर का केदार (50) पुत्र प्रहलाद शुक्रवार की देर शाम को भरतकूप के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर को अंकित पुत्र भागवत विश्वकर्मा व आरती पुत्री हरीहर विश्वकर्मा निवासीगण सेमरदहा के नकवाही पुरवा बाइक से कर्वी आ रहे थे। गांव के समीप यूपी 100 वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed