{"_id":"5b955cb3867a557ec75177df","slug":"41536515251-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में महिला को पीट, पति पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में महिला को पीट, पति पर झोंका फायर
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में महिला को पीट, पति पर झाेंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुरानी रंजिश के चलते गांव के तीन युवकों ने महिला को घर घुसकर मारापीटा। जानकारी होने पर बचाने पहुंचे पति पर तमंचे से फायर झोंक दिया लेकिन पति बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत से एक कारतूस के साथ तमंचा बरामद किया है।
रैपुरा थानाक्षेत्र के अगरहुंडा गांव निवासी सितवादेवी ने बताया कि रविवार की दोपहर वह घर में अकेली थी। गांव के तीन युवक(तीनों भाई) गाली देते उसके घर घुसे। विरोध करने पर उसे लात घूंसों से पीटा। इसी बीच उसके पति रामआसरे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे पति बच गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस घटना के पीछे महिला ने पुरानी रंजिश बताई है। महिला ने बताया कि वह थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
उधर, थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि कोई मौखिक या लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कुछ ग्रामीणों ने बताया था कि गांव में एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी तमंचा फेंक भाग निकला है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक कारतूस व तमंचा बरामद किया है।