{"_id":"649f3190d70947e213026957","slug":"36-candidates-appeared-in-the-semester-examination-of-ignou-chitrakutt-news-c-12-1-312832-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: इग्नू की सेमेस्टर परीक्षा में 36 परीक्षार्थी शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: इग्नू की सेमेस्टर परीक्षा में 36 परीक्षार्थी शामिल हुए
Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया स्थित अध्ययन केंद्र में चल रही परीक्षा 2023 का औचक निरीक्षण किया। दो सत्रों की परीक्षा में प्रथम सत्र में नौ व द्वितीय सत्र में 27 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।
उन्होंने केंद्र के समन्वयक, सह समन्वयक, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी के साथ दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा प्रणाली के संबंध में व्यापक चर्चा की। वर्तमान में 300 से अधिक पाठ्यक्रम इग्नू संचालित कर रहा है। इनमें डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, स्नातक, परास्नातक डिग्री, परास्नातक डिप्लोमा कोर्स सम्मिलित हैं।
उन्होंने बताया कि इग्नू की प्रवेश नीति जब चाहो तब प्रवेश पाओ के अन्तर्गत दो प्रवेश सत्र जनवरी एवं जुलाई में छात्र कभी भी प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि वर्तमान में तीन सौ से अधिक कोर्सों में सत्र जुलाई में प्रवेश प्रारंभ हैं। इस अवसर पर सह समन्वयक डॉ. अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।