{"_id":"5b5604744f1c1b572f8b61da","slug":"31532363892-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की भूमि पर जेसीबी चलाकर कब्जा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद की भूमि पर जेसीबी चलाकर कब्जा!
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद की भूमि पर जेसीबी चलाकर कब्जा!
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पूर्व सांसद की जमीन पर अब नगर पंचायत अध्यक्ष जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। दिवंगत पूर्व सांसद के पुत्र ने सोमवार को बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष उनकी जमीन पर बने कच्चे घर व बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ढहा दिया है। एडीएम व एसपी से शिकायत के बावजूद इस काम पर रोक नहीं लगाई जा रही है।
मानिकपुर शिवनगर निवासी पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी टिकरिया के पुत्र राकेश व देवेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय व एसपी मनोज कुमार झा को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके पिता की जमीन रेलवे स्टेशन के पास है। जिसमें देखरेख के लिए एक परिवार को रखा गया था। अब पिता के निधन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी जबरन उसे अपनी जमीन बताकर जेसीबी चलवा रहे हैं। विरोध किया तो कहा कि उन्होंने जमीन किसी दूसरे से खरीदी है और इसकी नापजोख भी कराई है। जब जमीन के पूरे कागजात दिखाए गए तो धमकी देकर भगा दिया गया। धमकी के बाद वह लगातार पुलिस व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पूर्व सांसद के पुत्रों ने बताया कि सोमवार को इस जमीन पर जेसीबी चलवा कर कच्चे घर की दीवार व बाउंड्री ढहा दी गई है। जिस परिवार को देखरेख के लिए रखा था उसे नगर पंचायत अध्यक्ष ने धमकी देकर भगा दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मानिकपुर थानाध्यक्ष को फोन कर पूरे मामले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी ने बताया कि जमीन उन्होंने खरीदी है और इसकी नाप के बाद ही निर्माण करा रहे हैं। जिसके उनके पास साक्ष्य हैं किसी को धमकी नहीं दी गई है।