फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   किशोर किशोरियों ने सुनाई अपनी व्यथा

किशोर किशोरियों ने सुनाई अपनी व्यथा

Tue, 13 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
किशोर किशोरियों ने सुनाई अपनी व्यथा
किशोर किशोरियों ने सुनाई अपनी व्यथा
विज्ञापन

चित्रकूट (ब्यूरो)। सर्वोदय सेवा आश्रम ने शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में बाल जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें किशोर व किशोरियों ने अपनी-अपनी समस्या सुनाई। रैली भी निकाली गई। जिनका हौसला समाज सेवियों ने बढ़ाते हुए कहा कि संघर्ष करते रहे एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। जनसुनवाई कार्यक्रम में सदर विकास खंड अकबरपुर, मऊ विकास खंड के गोइया जमिरा, व छितैनी के किशोर किशोरियों ने भाग लिया। जिसमें वंदना ने बताया कि उसके परिजनों ने उसको पढ़ाई करने के लिए स्कूल नहीं भेजा है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऊषा ने बताया कि उसके पिता का की मृत्यु टीवी रोग के कारण हो गई थी। परिवार चलाने के लिए दोनों बहने मजदूरी करती हैं। चंचल सुधा, राहुल ने बताया कि गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर सके। माता पिता वृद्ध होने के बाद भी मजदूरी करने को विवश हैं। चाइल्ड लाइन के निदेशक अभिमन्यु सिंह ने कहा जिले में सबसे अधिक केस शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के अलावा गुमसुदगी की आती है। बाल कल्याण समिति में अधिकांश केस निर्णय के बावजूद कार्यवाही से वंचित हैं। पीस फोरम के शांति सेवक ने कहा कि किशोर व किशोरियों की समस्याओं का निदान सभी संस्थाएं मिलकर करें। सौरभ द्विवेदी ने कहा कि सुविधाओं से वंचित किशोर किशोरियों को सरकारी सुविधा मिलनी चाहिए। इस मौके पर अमित शुक्ला, रमाशंकर शर्मा,चंद्र प्रकाश खरे, केपी विश्वकर्मा, सौरभ श्रीवास्वत, नितिन सिंह, बीनू सिंह, रामानंद रीनू उदयभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed