फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   26 players selected in central training camp

Chitrakoot News: 26 खिलाड़ी केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयनित

Fri, 29 Mar 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
26 players selected in central training camp
चित्रकूट। मंडल के 26 खिलाडिय़ों का 15 दिवसीय लगने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 2 से 16 अप्रैल तक झांसी, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, आगरा, बरेली आदि स्थानों पर लगने वाले प्रशिक्षण शिविरों में समय से अपनी मौजूदगी की सूचना देंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि छह खिलाड़ियों को आरक्षित रूप से रखा गया है। जिन्हें वास्तविक चयनित खिलाड़ी के न आने पर प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित किया जाएगा। पहली बार भारी संख्या में चित्रकूट धाम मंडल के खिलाडिय़ों का स्पोर्ट हॉस्टल में प्रवेश के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृतपाल कौर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने चयनित खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्याम सुंदर, श्री कृष्णा, अंगद, अख्तर एवं प्रोत्साहन समिति के सदस्य विवेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, डॉ. सुधीर अग्रवाल, मयंक गोयल ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन

---------------------




सौ प्रतिभागियों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण



संवाद न्यूज एजेंसी



मऊ । ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले सौ छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट पर जनपद के अलावा पड़ोसी जिले के सांस्कृतिक एवं औद्योगिक इकाईयों का भ्रमण कराया गया। रामनगर के खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भ्रमण के दौरान छात्र, छात्राओं को गणेश बाग, देवांगना एयरपोर्ट, ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पुस्तकालय, साइंस एवं अन्य तकनीकी फैकेल्टी, रामायण दर्शन, दिव्यांग विश्वविद्यालय आदि का भ्रमण कराया गया। छात्रों ने जरूरी बिन्दुओं को नोटबुक में दर्ज भी किया। विद्यालय पहुंचने पर रा-लागो अंकित टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गई। साथ ही उन्हें राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार खाद्य सामग्री, पानी की बोतल, भोजन, स्टेशनरी आदि के प्रबंध किए गए। शिवभूषण त्रिपाठी, श्याम सुंदर सिंह, मुन्नीलाल, शांति देवी, राकेश पांडेय आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

-------------------
फोटो नंबर- 3- मूल्यांकन कार्य में जुटे शिक्षक



अंतिम चरण पर मूल्यांकन कार्य, 2073 कांपियां शेष



संवाद न्यूज एजेंसी



चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण पर है। अब तक 117372 कापियों में कुल 116299 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। सिर्फ 2073 कापियां शेष हैं। उपनियंत्रक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस मूल्यांकन केंद्र में अब तक हाईस्कूल की 66700 और इंटर की 49599 का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।




इस वर्ष हाईस्कूल में 67000 और इंटर में 50372 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजी गई है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 25 और इंटर में 40 टोली लगाई गई हैं। जिन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है उनके अवार्ड ब्लैंक (अंक सूची) परिषद कार्यालय को भेज दिए गए हैं। जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का उप प्रधान परीक्षकों द्वारा निरंतर परीक्षण भी किया जा रहा है। इसके अलावा जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण भी कराया जा रहा है। कापियों के मूल्यांकन में किसी भी तरह की त्रुटियां न रह जाएं इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपादित कराने में परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी, ऋषि कुमार शुक्ला, सतीश रैकवार, डॉ रमेश सिंह चंदेल, फूलचंद चंद्रवंशी, डॉ आलोक शुक्ला, रामगोपाल दुबे, ज्ञानेंद्र चौधरी, रामबचन सिंह, विनय त्रिपाठी, रमेश कुमार, अजीत सोनकर, रमेश कुमार, पुष्पेंद्र, वीरेंद्र नाथ, तीरथ प्रसाद कुशवाहा, गौरी शुक्ला, जयप्रकाश, मनोज पांडेय, ललक यादव, प्रदीप शुक्ला, वीरेंद्र गर्ग आदि का योगदान है।



----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed