फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पदयात्रा समापन पर पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का दिखा असर

पदयात्रा समापन पर पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का दिखा असर

Sat, 15 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पदयात्रा समापन पर पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का दिखा असर
पदयात्रा समापन पर पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का दिखा असर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की एक पखवाडे़ से चल रही पदयात्रा के समापन पर भाजपाइयों के खेमे में हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का असर दिखा। इसके बावजूद उत्साहपूर्वक दावा किया कि 2019 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। शनिवार को मुख्यालय के पटेल तिराहे के पास सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं।

समापन में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब व किसानों के लिए विभिन्न विकासकारी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभाविंत कर रही है। जिलाध्यक्ष व सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि 2019 में भाजपा अपने अच्छे काम की बदौलत ही सत्ता पर फिर काबिज होगी। विधायक आरके पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की विकासकारी नीतियों से गरीब वर्ग को राहत है। पदयात्रा के समापन पर महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बताया गया कि पूरे जिले मे एक सैकड़ा से अधिक गांव होकर यात्रा गुजरी। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई और उनका समाधान कराया गया। इस मौके पर राजेश जायसवाल, पंकज अग्रवाल, तीरथ तिवारी, आनंद शुक्ला, लवकुश चतुर्वेदी, रणवीर सिंह चौहान, अर्जुन शुक्ला, गोरेलाल, जयविजय सिंह, देव त्रिपाठी, रघुनाथ जायसवाल, आनंद पटेल, हेमंत सिंह, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed