फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   लोक अदालत में 1526 मुकदमों का निस्तारण

लोक अदालत में 1526 मुकदमों का निस्तारण

Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में 1526 मुकदमों का निस्तारण
लोक अदालत में 1526 मुकदमों का निस्तारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। जिसमें कुल 1526 मुकदमों का निस्तारण किया गया। एक करोड़ 34 लाख, 69 हजार 350 रुपये अर्थदंड वसूला गया।

शनिवार को मुख्यालय के कचहरी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायाधीश चंद्रशेखर प्रसाद ने सात सिविल व दो मोटर वाद का निस्तारण किया। पीड़ितों को 7 लाख 38 हजार 116 रुपये का प्रतिकर दिलाया। प्रथम अपर जिला जज दिनेश कुमार ने 1 मोटर दुर्घटना के वाद का निस्तारण कर पीड़ित को 21200 रुपये का प्रतिकर दिलाया। द्वितीय अपर जिला जज अरविंद कुमार ने 6 फौजदारी के वाद का निस्तारण कर 4500 रुपये का अर्थदंड वसूला। तृतीय अपर जिला जज अनुरोध मिश्रा ने 1 मोटर दुर्घटना का निस्तारण किया। पीड़ित को 65000 रुपये दिलाया। अपर जिला जज कुसुम लता ने 4 सिविल वाद का निस्तारण कर पीड़ितों को 871374 रुपये दिलाएं। परिवार न्यायाधीश संजय कुमार ने 12 वैवाहिक वादों का निस्तारण कराते हुए 104500 रुपये भरण पोषण के लिए दिलाया। सिविल जज जूनियर डिविजन सुमित कुमार मऊ ने फौजदारी के 7 वादो का निस्तारण करते हुए 1350 का अर्थ दंड वसूला। राजस्व न्यायालयों द्वारा 1303 वादों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों द्वारा 1530 वादों का निस्तारण करते हुए 10752500 रुपये आपसी सुलह समझौते के आधर पर वूसला। कुल 1526 मुकदमों का निस्तारण कर एक करोड़ 34 लाख, 69 हजार 350 रुपये वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed