{"_id":"6ad274eba1546e5dbc074e69","slug":"19-km-of-roads-repaired-under-jal-jeevan-mission19-km-of-roads-repaired-under-jal-jeevan-mission-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137802-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जल जीवन मिशन में 19 किमी सड़कें दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जल जीवन मिशन में 19 किमी सड़कें दुरुस्त
Sat, 17 Oct 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से टूटी सड़कों की मरम्मत अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। अभियान में अब तक 19 किमी सड़कें ठीक हो चुकी हैं। अभी 21 किमी सड़कों का काम बाकी है। इसे 10 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने बताया कि जिले के 414 गांवों में पाइपलाइन बिछाने से 549 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थीं, जिसमें 509 किमी की मरम्मत पहले ही हो चुकी थी। 49 गांवों में 40 किमी सड़क शेष थी, जिसमें से 19 किमी का काम पूरा हो गया है। बची 21 किमी सड़कों का काम एलएंडटी और जीवीपीआर कंपनी को दिया गया है।
इटवा डुडैला, वीर घुमाई, लामियारी, पुरवा तरौंहा, कुईं, कोलगदहिया, बगलई और बरद्वारा में काम तेजी से चल रहा है। जल निगम के अधिकारी और टीपीआई एजेंसी निगरानी कर रहे हैं। किसी गांव में सड़क खराब होने पर ग्रामीण जल सारथी एप पर शिकायत कर सकते हैं।