फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   18 will be removed from the bicycle tour

18 से निकाली जाएगी साइकिल यात्रा

Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
18 will be removed from the bicycle tour
बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों को गांव तक पहुंचाने के लिए सभी मिलजुलकर काम करेंगे। यह फैसला सपा जिला कार्यकारिणी  बैठक में लिया गया।
विज्ञापन



शनिवार को जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 से 27 अप्रैल तक जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के गंावों में पार्टी की लोक कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकरी देने के लिए साइकिल विकास यात्रा निकाली जाएगी।

कहा कि यह यात्रा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में पहुंचेगी। इसके लिए दोनों विधानसभाआें को दस भागों में बांटकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने विधानसभा चुुनाव 2017 के लिए अभी से ही कार्यकर्ताओें को तैयारी में जुट जाने की बात कही।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया। वरिष्ठ नेता नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर सपा परचम फहराएगी। मऊ- मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डा. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार ने हर वर्ग संप्रदाय के लोगों के हितों में रखकर काम किया है। संचालन सत्यनारायण पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान मो. गुलाब खां, गुलाब गुप्ता, गौरीशंकर मिश्रा, अनुज यादव, भोलानाथ खंगार, देशराज यादव, मायादेवी जायसवाल, रमेश यादव, शारदा सिंह पटेल, फिरोज खंा, संतराम पटेल, शिवाकांत बलुआ, सोनू देवी, पंकज यादव, सविता मोदनवाल, लल्लू मोदनवाल, जागेश्वर प्रसाद, रज्जन अली, अफजल अली, फराज खान, मो नसीम मनोज व मंगल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed