{"_id":"5a0f23b24f1c1bd0408b73f3","slug":"171510941618-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर के सुअरगढ़ा जंगल में दो युवतियों के शव मिलने के पांच दिन बाद भी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस महकमे के लिए सिरदर्द बना दोहरा हत्याकांड की गुत्थी न सुलझ पाने पर जांच के लिए चार टीम बनाई गई हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतने की बात तो सामने आई है लेकिन दुष्कर्म आदि की सही जानकारी नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेहकेशरूआ-पटा के बीच सुअरगढ़ा जंगल की झाड़ियों व पत्थर के बीच 18 से लेकर 25 साल तक की उम्र की दो युवतियों का शव मिला था। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह तो स्पष्ट हो गया है कि दोनों मृतक चित्रकूट जनपद की मूल निवासी नहीं हैं। दोेनों को कहीं से लाकर इसी जंगल में गला रेतकर मारा गया है। गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें प्राथमिक तौर पर यही सामने आया कि गला रेतने से मौत हुई है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं पढ़ी है जिससे दुष्कर्म या अन्य कारण की जानकारी नहीं है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के लिए चार टीमें बना दी गई हैं। कई जिले से फोन आए हैं लेकिन जो शिनाख्त बताई जाती है वह स्पष्ट नहीं हो रही है। कई परिवार ने यहां आकर भी जांच की है। जल्द ही दोनों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त
:- पुलिस ने चार टीमें बनाई